खलारी: अनाज से भरा 407 ट्रक बिजली के खंभे में टकराकर पलटा।
खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप खलारी बिजुपाड़ा मुख्य पथ पर 407 ट्रक पलट गया। घटना सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकरी के अनुसार 407 ट्रक JH01 CC 7531 डाल्टनगंज से खलारी होते हुए पतरातु जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से कोयला खाली करके आ रहे ट्रक से ओवरटेक करने समय चालक ने असंतुलन खो दिया इसी बीच 11 हजार तार के खंभे से टकराकर पलट गया।