खलारी: चुरी खदान के अंदर ड्रिफ्टरनर गाड़ी चलाकर किया गया ट्रायल।
खलारी सीसीएल एनके एरिया की चुरी परियोजना के कामगारों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाला है। खदान के अंदर मजदूरों को ले जाने और लेन के लिए ड्रिफ्टरनर गाडी की शुरुआत की जाएगी। जिसको लेकर डीडीएमएस मैकेनिकल रविंदर बोनथा चुरी परियोजना पहुचे और ड्रिफ्टरनर गाडी का ट्रायल रन कराया। इस गाडी को चलाने के लिए ईसीएल की झाझरा से चालक को मंगाया गया था।