खलारी: विस्थापित बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर किया सड़क जाम।
Khelari, Ranchi | May 31, 2024 खलारी अंबेडकर चौक के निकट नया धौड़ा चानक धौड़ा, प्रगतिनगर व नेहरू स्टेडियम के आसपास रहने वाले विस्थापितों ने बिजली पानी की समस्या को लेकर गुरूवार को खलारी-रांची मार्ग को जाम कर दिया। चानक धौड़ा, नया धौड़ा व प्रगति नगर के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विस्थापित बस्तियो में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सीसीएल एनके एरिया के केडीएच प्रोजेक्ट द्वारा ही दी जाती रही।