इगलास। क्षेत्र के गांव खेडिया गुरुदेव निवासी जूनियर एडवोकेट आकाश सिंह राणा के साथ कोतवाली में तैनात एक दारोगा द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप के बाद अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी व्याप्त थी। घटना के विरोध में दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तीन दिन से न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल पर थे।