हरदा: जिले में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, छोटे किसानों से उपार्जन की शुरुआत हुई
Harda, Harda | Apr 10, 2026 जिले में आज से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत शुरू हुई इस खरीदी में इस बार शासन द्वारा लघु किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत सबसे पहले छोटे किसानों से गेहूं उपार्जन की शुरुआत की गई।