अंबाह: अंबाह पुलिस की बड़ी सफलता, रबिया किन्नर डकैती कांड में 10 हजार का इनामी बदमाश पिनाहट से गिरफ्तार, हथियार व जेवर बरामद।
Ambah, Morena | Jun 18, 2026 अंबाह पुलिस ने रबिया किन्नर डकैती कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी बॉबी निषाद (22) को पिनाहट से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, अपाचे बाइक और करीब 400 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।