गभाना: गभाना में गोसेवकों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गभाना तहसील में गोसेवकों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष परमेश्वर भारद्वाज के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरिश्चंद्र को दिया।