आगर: बंसी टावर स्थित अडानी फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी के साथ एक युवक ने की मारपीट, दर्ज हुआ प्रकरण
आगर कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंसी टावर स्थित अडानी फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर वहां काम करने वाले कर्मचारी कमल सूर्यवंशी के साथ कमल यादव निवासी देहरी देव ने जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट की। आगर कोतवाली पुलिस ने मामले में कमल सूर्यवंशी की शिकायत पर कमल यादव पर एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।