नवाबगंज: रसौली में गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से लगी आग, चाय बनाते समय हुआ हादसा, पूरा आशियाना जलकर खाक, दो सिलेंडर फटने से बचे
मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।