ओबरा: जुगैल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल, तिल की कटाई करते समय हुआ हादसा
Obra, Sonbhadra | Oct 10, 2024 जुगैल अंतर्गत खेत में तिल की कटाई कर रही तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे कि एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी झुलस कर बेहोश हो गई वहीं तीसरी महिला बाल बाल बच गई। घटना के बाद महिलाओं को चोपन अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही किरण पटेल को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि राधा देवी का उपचार जारी है वही सुनीता बाल बाल बच गई।