ओबरा: नवरात्रि के सप्तमी के दिन चोपन नगर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, दर्जनों महिलाएं एवं बालिकाएं रहीं शामिल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के सप्तमी के दिन बुधवार को चोपन नगर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं रही शामिल ।चोपन के सोमेश्वर घाट सोन नदी के पावन तट से जल भरकर महिलाओं ने नगर में परिक्रमा करते हुए कलश स्थल पर कलश किया स्थापित, इसके बाद पूजा हुई प्रारंभ