ताखा: ताखा क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से गर्मी में मिली राहत, तापमान में हुई गिरावट
Takha, Etawah | Apr 30, 2026 ताखा क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश से गर्मी से मिली राहतः तापमान में हुई गिरावट, आपको बताते चले ताखा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था।