परबतसर: परबतसर विधानसभा क्षेत्र में मिली पांच नई आंगनबाड़ी केंद्र
परबतसर विधानसभा क्षेत्र को राज्य सरकार द्वारा पांच नई आंगनबाड़ी केंद्रों की सौगात मिली है। विधायक रामनिवास कावड़िया ने जानकारी देते हो बताया कि इसके तहत वसुंधरा नगर,खेड़ापुरा, जुझारपुरा, नदी की ढाणी एवं हापण्डा की ढाणी को आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात मिली है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।