खरगोन जिले के कसरावद विकासखंड के ग्राम कोगावां का शासकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली की तस्वीर बन गया है। लगातार बारिश के बाद पूरा स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। खेल मैदान तालाब में तब्दील हो चुका है, जबकि स्कूल तक पहुंचने का रास्ता भी पानी से भर गया है।