कोलारस: नेशनल हाईवे पर अंगूर से भरी पिकअप पलटी, सड़क हादसे में लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 पर शुक्रवार शाम को एक लोडिंग वाहन के पलटने के बाद अफरा-तफरी मच गई. वाहन में भरे अंगूर सड़क पर बिखर गए, जिन्हें लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।