शनिवार के दिन 1 बजे मखदुमपुर निर्वाचन कार्यालय में अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय की अध्यक्षता में भूमि विवाद के मामले को निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी कई मामले आए, जिस पर अंचलाधिकारी ने सभी मामलों को गौर से सुना एवं आगे की प्रक्रिया की निर्देश दिया।