पूर्णिया पूर्व: आगाटोला से बाइक की चोरी, कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आगाटोला रेलवे गुमटी के समीप बुधवार को सुबह करीब 8 बजे अज्ञात चोरों ने हीरो ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली।वहीं बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।घटना को लेकर वाहन स्वामी मो आफताब ने बताया कि बच्चों को छोड़ने स्कूल जा रहे थे।बाइक सड़क पर खड़ी कर कुछ जरूरी काम से घर गये।महज पांच मिनट में गाड़ी चोरी हो गयी।