नीमच नगर: नीमच में पितरों को तर्पण कर दी विदाई, पुरखों को किया नमन, सामूहिक रूप से हुआ कार्यक्रम
नीमच में रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर श्री कर्मकाण्डीय विप्र परिषद द्वारा पितृतर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला में शुरू हुआ। मूल रूप से यह कार्यक्रम कालका माता मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर होना था। शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण स्थान बदलकर स्वर्णकार धर्मशाला, सब्जी मंडी के पास कर दिया