तिलौथू: तिलौथू में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में उतरा करंट, दो सूअरों की मौत; स्कूल के पास बड़ा हादसा टला
तिलौथू में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में उतरा करंट, दो सूअरों की मौत; स्कूल के पास बड़ा हादसा टला ।रोहतास जिले के तिलौथू स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में करंट उतरने से बुधवार को दो सूअरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।