जौनपुर: किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर जिले के सिरकोनी बाजार में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुराचार के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी को कई माह से ढूंढ़ रही थी। आपको बता दें कि क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की को एक युवक अपहरण कर भगा कर ले गया था। उसके बाद लड़की के परिजनों ने 26 सितंबर को सौरभ राजभर पुत्र गुलाब राजभर निवासी चितईपुर थाना जलालपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया