जौनपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने एकता और अखंडता की शपथ ली
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पुलिस कार्यालय जौनपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना हर नागरिक, विशेषकर पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च कर्तव्य है