कोलारस: खरैह में पावर हाउस पर दिखा तेंदुआ वनकर्मी मौके पर पहुंचे तेंदुए की तलाश में जुटे ग्रामीणों में दहशत का माहौल
रन्नौद क्षेत्र के ग्राम गुरूकुदवाया में भेड़ों का शिकार करने के बाद खूंखार तेंदुआ शुक्रवार को ग्राम खरैह में पावर हाउस के पास देखा गया है। तेंदुआ को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद किया है। गांव में आबादी वाली बस्ती में तेंदुआ की चहल कदमी देखने के बाद दहशत का माहौल निर्मित हो गया है ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वनकर्मियों को दी गई।