मरवाही: पेंड्रारोड़ अनूपपुर रेल लाइन में वेकण्टनगर के पास कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर पेंड्रारोड़ अनूपपुर रेल लाइन में वेंकटनगर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक कोयले से लदी मालगाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। मालगाड़ी के वेगन से आग की लपटें और धुएं का भारी गुबार उठता देख स्टेशन परिसर और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।