बक्सर: जासो रोड की दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जासो सड़क पर जताया विरोध
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 बक्सर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में नगर के जासो रोड स्थित सड़क के मुद्दे पर वहां की आम जनता के साथ खड़ा होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि जासो रोड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. थोड़ी बारिश होने के बाद पैदल चलना भी मुश्किल कार्य है.