धौलपुर: हुंडवाल रोड पर जलभराव का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। हालात का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर निधि बीटी स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित कॉलोनियों में पहुंचीं और मौके पर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने हुंडवाल कॉलोनी, नर्सरी रोड, सैंपऊ रोड, चोपड़ा मंदिर, ओंडेला रोड सहित आधा दर्जन से अधिक इलाकों का निरीक्षण किया, जहां जल भराव की स्थित