धौलपुर: गुलाब बाग के पास सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमॉर्टम
निहालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में पंचायत समिति की महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी (58) के रूप में हुई है। वह अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड की रहने वाली थीं। राजकुमारी पंचायत समिति कार्यालय से अपने घर लौट रही थीं। गुलाब बाग के पास आगरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने