जसवंतनगर: कोठी कैस्त से अंबेडकर जयंती के अगले दिन नगर भ्रमण के लिए निकली भव्य शोभायात्रा, बाबा साहब के जयकारों से गूंजा नगर
कोठी कैस्त से डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में रथ शोभायात्रा निकाली गई। अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण के बाद सुमित वर्धन और शिक्षक अनिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनिल चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। यात्रा में संविधान प्रदान करते बाबा साहेब सहित दो दर्जन से अधिक महापुरुषों की झांकियां रहीं।