फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र के कोहिनूर चौराहा पर डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप, नवजात स्वस्थ, थाना पुलिस मौके पर
थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी फिरोज ने दो दिन पूर्व अपनी गर्भवती पत्नी को कोहिनूर रोड चौराहा स्थित वैद्यम हॉस्पिटल में प्रसव हेतु भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद जहां बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पैदा हुआ, वहीं शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन पत्नी की स्थिति बिगड़ने पर उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।