फिरोज़ाबाद: रहना में AAP कार्यकर्ताओं ने किया ऐलान, कहा- स्कूलों को बंद नहीं होने देंगे
उत्तर प्रदेश में 27,000 सरकारी स्कूलों के मर्जर और बंदी के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने रहना कार्यालय पर शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे क़रीबन प्रेस वार्ता में कहा कि "स्कूलों पर बुलडोजर चलाकर योगी सरकार बच्चों के भविष्य पर प्रहार कर रही है।"