फिरोज़ाबाद: डिजिटल गिरफ्तारी का ड्रामा, पुलिस बनकर 80 हजार की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों — देवकरन सिंह व गफ्फार खान — को राजस्थान के डीग जनपद से शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन साइबर थाना पुलिस फ़िरोज़ाबाद ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर फिरोजाबाद निवासी युवक से 80 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।