महरौली: वसंत कुंज हिट-एंड-रन का मामला सुलझा, 25 किलोमीटर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पकड़ा गया
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज दक्षिण थाने की पुलिस ने चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद एक ब्लाइंड हिट-एंड-रन मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपी बी. जिनेंद्र जैन (51) को जसोला से गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल हुई रेनॉल्ट ट्राइबर कार को जब्त कर लिया गया। यह वारदात एनएच-8 पर शिव मूर्ति के पास हुई थी।