महरौली: वसंत कुंज: पुलिस ने 1 बेताब झपटमार को किया गिरफ्तार
साउथ वेस्ट जिला की बसंत कुंज थाना की पुलिस टीम ने एक डेसपरेट झपटवार को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दुष्यंत सिंह के रूप में हुई है, यह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम में वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल और कपड़ों को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से वसंत कुंज साउथ और वसंत कुंज नॉर्थ थाना में दर्ज दो मामलों को ऐसा किया गया है।