भभुआ: भभुआ वार्ड 21 में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा
Bhabua, Kaimur | Oct 21, 2025 भभुआ वार्ड 21 में धूमधाम से महिलाओं ने गोवर्धन पूजा को मनाया। मंगलवार को 2 बजे किरण देवी ने बताया कि गोवर्धन पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है जो भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। गोवर्धन पूजा का महत्व भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देवता को पराजित करने और ब्रजवासियों की रक्षा से जुड़ा है। इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते है।