मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर बाइक के आगे आवारा पशु आने से बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती कर उपचार के बाद मिली छुट्टी
Mawana, Meerut | May 18, 2026 गाजियाबाद निवासी सत्येंद्र सोमवार को शाम 7:00 बजे अपनी बाइक से वापस लौट रहा था जैसे ही वह मेरठ रोड पर पहुंचा तो उसके सामने अचानक आवारा पशु आने से उसकी बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। घायल को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा घायल सत्येंद्र को छुट्टी देदी गई।