गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कर्मा टांड़ आहर के पास सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 800 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से फतेहपुर की ओर शराब की बड़ी खेप