चैनपुर: चैनपुर में गैस किल्लत की आशंका से एजेंसी में उमड़ी भीड़, सिलेंडर के लिए घंटों कतार में लगे उपभोक्ता
संभावित गैस किल्लत की आशंका के बीच बुधवार को वैष्णवी एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी के मुख्य गेट से सड़क तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि गैस सिलेंडर की रसीद कटवाने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा। एजेंसी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल भी देखने को मिला।