मरवाही: मरवाही वनपरिक्षेत्र में पहुंचे चार हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट मोड पर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में चार हाथियों का दल पहुंचने से वन विभाग सतर्क हो गया है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए जंगल से लगे गांवों में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।जानकारी के अनुसार, चार हाथियों का दल मध्यप्रदेश के जैतहरी क्षेत्र से गुजरनाला पार कर सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र पहुचा हुआ है।