मछलीशहर: 15 फरवरी को बादशाहपुर में रेल आंदोलन धरना प्रदर्शन के लिए मछली शहर के उप जिलाधिकारी से समाजसेवी जज सिंह ने मांगी अनुमति
समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप 15 फरवरी को बादशाहपुर में रेल आंदोलन धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी है। जज सिंह अन्ना ने बताया कि इटहरा कोदहुं बाईपास रेल ओवर ब्रिज बनाए जाने, बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने आदि प्रमुख मांगे हैं जो नहीं मानी जाती तो जनता 15 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे।