मुंगेर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुंगेर एसपी कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों की हुई बैठक
Munger, Munger | Jan 18, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मुंगेर एसपी ने अपने कार्यालय में एसडीपीओ, थानाध्यक्षों व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक की। एसपी ने असामाजिक तत्वों व चुनाव में बाधा डालने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। स्टेशन, पैट्रोल पंप व बैंक आदि जगहों पर विशेष चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को रोको टोको जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।