गुण्डरदेही: चिरईगोड़ी में खुले मवेशियों ने 65 डिसमिल गन्ना फसल चौपट किया, किसान को 50 हजार का नुकसान
चिरईगोड़ी के किसान डिलेश्वर कुमार साहू की 65 डिसमिल गन्ने की फसल खुले में छोड़े गए मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया। 17 जून की रात 5 मवेशी फसल में घुसे, जिससे किसान को 50 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान मवेशी मालिकों से सावधानी बरतने की मांग कर रहे हैं।