गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले में ईकेवायसी कार्यों हेतु शिविरों का क्रियान्वयन जारी
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में विदिशा जिले में राजस्व महा अभियान 2.0 तहत ईकेवायसी अपडेशन कार्यो का संपादन किया जा रहा है। इस कार्य हेतु तीन दिवसीय विशेष शिविरो का आयोजन जारी है। कलेक्टर श्री वैद्य ने ईकेवायसी कार्यो की शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है |