ताखा: राजापुर में भागवत कथा में सुनाया गया राम जन्म प्रसंग, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
Takha, Etawah | May 23, 2026 ताखा के ग्राम पंचायत पुरैला स्थित राजापुर गांव में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक प्रीति शास्त्री ने इस दौरान भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया।