धौलपुर: ब्राह्मण समाज का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न, एकता और सकारात्मक सोच का दिया गया संदेश
शहर के राजाखेड़ा बाईपास स्थित एक निजी मैरिज होम में ब्राह्मण समाज द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और आपसी सौहार्द के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकजुटता को मजबूत करना तथा सकारात्मक विचारों के माध्यम से सामाजिक विकास को आगे बढ़ाना रहा। समारोह के दौरान समाज के प्