राठ कस्बे के औंडेरा रोड इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र पर उसके पति को बहला फुसला कर एवं शराब पिलाकर राठ तहसील परिसर में जमीन नाम करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।