दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी की जनसभा रद्द हो गई। खराब मौसम और बारिश के चलते कैंसिल किया गया है। तारालाही हाई स्कूल कैंपस में जनसभा का आयोजन होना था।मनोज तिवारी एनडीए गठबंधन के घटक दल जदयू प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के समर्थन में रैली करने वाले थे।