बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और बाड़मेर भाजपा के पावर सेंटर कहे जाने वाले स्वरूप सिंह खारा ने गांधीनगर बाड़मेर स्थित आवास पर मंगलवार शाम 5:00 बजे जनसुनवाई करते हुए परिवारजनों व शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट की। सभी का मुंह मीठा करवा कर दीपों के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित की। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।