बस्तर की माटी की सोंधी खुशबू और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों धाराउर में आयोजित लोहंडीगुड़ा विकासखंड स्तरीय बस्तर पण्डुम पूरी तरह से बस्तरिया लोक-संस्कृति और पारंपरिक खान-पान के रंगों में रंगा नजर आया। इस आयोजन का आकर्षण बडं़ाजी की महिलाओं का वह दल भी रहा।