दमोह: युवा दिवस पर बेला ताल स्थित त्रिमूर्ति प्रांगण में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ आयोजित, मंत्री लखन पटेल हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jan 12, 2025 दमोह आज रविवार सुबह 9 बजे से शहर के बेलाताल स्थित त्रिमूर्ति प्रांगण मैदान में स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती युवा दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय के साथ योग की महत्वता को बताया।