बेरमो: बुंडू वन में चावल से लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
Bermo, Bokaro | May 10, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार के बुंडू वन में अनियंत्रित एक एल पी ट्रक को एक पेड़ ने रोक लिया, नही तो एक बडी घटना घट सकती थी। यह घटना शनिवार रविवार की रात्रि 3:00 बजे की है। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से एक ट्रक संख्या (सी जी 15 डी एफ 4564) चावल का खुद्दी लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी।