बुधवार की शाम करीब 6 बजे थाना सिकंदरा प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके बाद थाना प्रभारी बिरहाना चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ की और अनावश्यक रूप से इधर-उधर